गुवाहाटी: अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा ने हाजो के नजदीक दादरा गांव स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला में गौ सेवा करते हुए गौ माता के लिए 30 बोरा चापड़, 110 किलो गुड़ और चना दाल प्रदान की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल ने महिला सम्मेलन की शाखा द्वारा की गई गो सेवा के उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ध्यान फाऊंडेशन गौशाला दादरा के सचिव अजय पोद्दार ने ध्यान फाउंडेशन गौशाला के बारे में सदस्योंओ को विस्तृत रूप से बताया। विशिष्ठ अतिथि अरविंद अग्रवाल, प्रवीण खेमका और संतोष काबरा ने भी इस सेवा कार्य में प्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग दिया। सारे कार्यक्रम की व्यवस्था और स्थानीय लोगों से संपर्क साधने का काम कार्यक्रम संयोजिका एवं शाखा जनसंपर्क अधिकारी अरुणा अग्रवाल ने बखूबी निभाया।ध्यान फाउंडेशन गौशाला की व्यवस्थापक गायत्री कपूर ने महिला सम्मेलन के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में सलाहकार स्नेहल बिदासरिया, सचिव अनिशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू मोर भी उपस्थित थी।
!->
Home
Unlabelled
अभाअमस ने ध्यान फाउंडेशन गौशाला में गो सेवा की
अभाअमस ने ध्यान फाउंडेशन गौशाला में गो सेवा की
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें