सोयल खेतान, रोहा
हम जनता और दलीय कर्मीयों का परामर्श ले आगे बढेंगें।
रोहा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी(आप)की चुनाव केंद्रीक सभा अनुष्टित हुई और विभिन्न दिशाओं पर चर्चा की गयी।
विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन रह गये है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा,कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीति दलों ने कमर कस ली है और चुनावी कुसकवाच प्रारंभ करने के क्रम में आज रोहा खरागांव निवासी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में आप से पार्थी प्रत्यासी वरुण कुमार दास के निवास स्थान में अनुष्टित
आम आदमी पार्टी(आप)विधानसभा चुनाव केंद्रीक सभा में असम राज्यिक आप के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ भवेन चौधरी,आप के राज्यिक सांगठनिक सचिव जयंत कलिता,आप नगांव प्रभारी जुगांत कुमार बोरा,कलियावर समष्टि के संभाव्य पार्थी भास्कर शर्मा,आप मरिगांव के संभाव्य पार्थी विश्वज्योति नाथ मंचासीन रह सभा को सम्बोधित करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दिशाओं पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया।
राज्यिक आप के अध्यक्ष डॉ भवेन चौधरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे कहा की आम आदमी पार्टी गठन हुवे केवल 12वर्ष हुवे है और जनता के प्यार और समर्थन से 10वर्षों में नेशनल पार्टी हो गयी है।साथ ही कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्थी मैदान में उतारेगी और जनता और पार्टी कर्मीयों के साथ विचार विमर्श और सलाह ले आगे बढेगी और चुनावी मैदान में उम्मीदवार उतारेगी।साथ चौधरी ने कहा की रोहा विधानसभा समष्टि से कुल 5 व्यक्तियों पार्थीत्व मांगा है और हम विचार विमर्श कर किस को पार्थित्व देंगें यह तय करेंगें।साथ ही पत्रकारों द्वारा पुछे गये एक प्रशन के उतर में राज्यिक अध्यक्ष ने कहा की यदी उम्मीदवार स्थानीय हो तो हमारे पास चुनाव के लिए काफी समय है।
साथ ही रोहा विधानसभा समष्टि के आप दल के संभाव्य उम्मीदवार वरुण कुमार दास ने कहा की मैं अरविंद केजरीवाल के आदर्श और नीति से प्रभावित हो काफी वर्ष पहले आप पार्टी में शामिल हुवा हूं।
साथ ही दास ने कहा की मैं आज दो महिनों से बिना बैनर पोस्टर लगायें जनता के बिच जा रहा हुं और जनता विकल्प दल के तौर पर आप दल को चाहती है।
साथ ही दास ने कहा की पार्टी मुझे पार्थित्व देती है तो मैं तैयार होने की बात कहते हुवे कहा की पंजाब में भी आप की सरकार है और वँहा पर भी काफी विकास हुवा है और जनता जनार्दन के आशिर्वाद से विकल्प दल के तौर पर वर्ष 2026 नही तो वर्ष 2031में असम में आम आदमी पार्टी की सरकार गठन करने का लक्ष्य है।चुनावी सभा में आप के नौगांव ,मरिगांव जिले के प्रतिनिधि और स्थानीय जनता उपस्थित थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें