गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं असम भाजपा प्रोफेशनल सेल के राज्य संयोजक गौरव सोमानी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट से पार्टी टिकट की मांग करते हुए अपना आवेदन असम भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप सैकिया को सौंपा।
यह आवेदन असम भाजपा मुख्यालय, गुवाहाटी में कार्यालय सचिव श्री सुशांत बिस्वास के माध्यम से विधिवत रूप से प्रस्तुत किया गया। गौरव सोमानी का राजनीतिक जीवन पूर्णतः गुवाहाटी सेंट्रल केंद्रित रहा है और युवा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई, जहाँ उन्होंने गौहाटी कॉमर्स कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन में असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी पद का चुनाव जीतकर सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके पश्चात वे लगातार संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके आवेदन को पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें