गुवाहाटी: अणुव्रत समिति, गुवाहाटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की सीपीएस अकादमी के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन स्थानीय श्री मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय में किया गया। कार्यशाला की शुरूआत अणुव्रत गीत से हुई। अध्यक्ष संजय चौरड़िया ने अपने वक्तव्य से सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अणुविभा के असम त्रिपुरा प्रभारी छत्तर सिंह चौरड़िया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बजरंग बैद उपस्थित थे। कार्यशाला में सीपीएस की प्रोविजनल जोनल प्रशिक्षक सुश्री शिवानी बैद ने 'नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक जीवन कैसे जिए' एवं श्रीमती आस्था नाहटा ने 'कैसे सोचे?' पर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम चिंडालिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की अहम भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन समिति की मंत्री श्रीमती रंजना बरड़िया ने किया।
!->
अणुव्रत समिति गुवाहाटी द्वारा सीपीएस अकादमी कार्यशाला का आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें