रोहा में भोगाली बिहु मेजी प्रज्वलित कर अग्नि देव से लिया आशीर्वाद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में भोगाली बिहु मेजी प्रज्वलित कर अग्नि देव से लिया आशीर्वाद

 


सोयल खेतान, रोहा


भोगाली बिहु का मुख्य आकर्षण रहा जुबिन दा के स्मृति में निर्मित भेलाघर।


समस्त राज्य की भांति वृहतर रोहा चापरमुख क्षेत्र में असम का जातीय उत्सव भोगाली बिहु धुमधाम मना और समस्त क्षेत्र बिहु गीत नृत्य से मुखरित हो गया और मेजी प्रज्वलित कर अग्नि देव से आशिर्वाद लिया।


रोहा क्षेत्र के अंतर्गत चापरमुख सहित विभिन्न प्रांतों में काफी दिन पहले से भोगाली के स्वागत के तैयारी जोरशोर से करने के साथ ही भोगाली बिहु के प्रथम दिन मंगलवार को उरुका के अवशर पर रोहा बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड परिलक्षित हुई। उरुका के रात्री में जनता अपने परिवार, आस पड़ोस के साथ मिल झुलकर एकसाथ प्रीतिभोज करने के लिए उरुका के प्रात:से ही रोहा नतुनचारिआली और पुरानीचारिआली स्थित दैनिक मछली बाजार में ग्राहकों ने जमकर मछली,मांस कि खरीददारी करने के साथ रोहा साप्ताहिक रविवारीय बाजार में ग्राहकों ने विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी करने के पस्चात रात्री में मिलझुल के बिहु गीत नृत्य के साथ प्रीतिभोज करने के पस्चात भोर में परम्परागत रीति नियमों के साथ मेजी प्रज्वलित कर अपने परिवार, देश समाज की शुख शांति की कामना और अग्नि देव के समक्ष मथा टेका और छोटों ने बडों का आशिर्वाद लिया और भोगाली बिहु की शुभकामनाएं दी।


साथ ही ईसबार भोगाली बिहु का मुख्य आकर्षण रहा महानायक जुबिन गर्ग के स्मृति में निर्मित भेलाघर।रोहा आमनीशाली में शिल्पी भगवान सेनापति द्वारा महानायक जुबिन गर्ग के स्मृति में खेड़ और वाँस के जरिए जाहाज (सिंगापुर )यॉट के तर्ज पर 40फीट ऊँचा भेलाघर निर्माण करने के साथ ही गीतार और वगली और कौंआँ का निर्माण किया है।दुसरी और रोहा दीघलदरी मिलनपुर में 6गांवों के 14युवकों ने जुबिन गर्ग के मुखमंडल के थीम पर भेलाघर निर्माण करने के साथ ही दो गीतार का निर्माण और जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनता के सोनापुर के तर्ज पर जुबिन क्षेत्र का निर्माण किया है। साथ रोहा पुरानीचारिआली में वास्तव सईकीया ने स्थानीय युवकों के सहयोग में जुबिन दा का नश्वर शरीर ले जाने वाली एम्बोलेंस के थीम पर भेलाघर निर्माण करने किया है और एक गीतार और मुख्य द्वार पर I Love ZG लिखा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें