असम: पूर्व आसू महासचिव शंकर ज्योति बरुआ सक्रिय राजनीति में प्रवेश को तैयार, कई पूर्व छात्र नेता भी होंगे शामिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम: पूर्व आसू महासचिव शंकर ज्योति बरुआ सक्रिय राजनीति में प्रवेश को तैयार, कई पूर्व छात्र नेता भी होंगे शामिल

 


अखिल असम छात्र संघ (आसू) के पूर्व महासचिव शंकर ज्योति बरुआ के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाओं पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, शंकर ज्योति बरुआ जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक सूची सामने आई है, जिसमें कई पूर्व छात्र नेता और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता शामिल हैं, जो एक साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूची में लगभग दस नेताओं के नाम बताए जा रहे हैं।

सूची में प्रमुख रूप से पूर्व आसू नेता कनक गोगोई, अर्जुन चेट्टी, राजीव गोगोई और रक्तिम बोरा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा सत्य बोरगोहेन, प्रांजीत हज़ारिका, शिवा कर्मकार, बाबुलु भूमिज और कांग्रेस नेता समीरंजन बरसोइकिया का नाम भी सूची में बताया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि सूची में शामिल सभी नेता आने वाले दिनों में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```