माहेश्वरी युवा संगठन ने गणतंत्र दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी युवा संगठन ने गणतंत्र दिवस मनाया


गुवाहाटी. माहेश्वरी युवा संगठन (अंतर्गत महेश्वरी सभा) द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महेश्वरी भवन के सामने समाज के समाजसेवी और मुख्य अतिथि श्री निरंजन जी मालपानी ने अपने कर कमलों से सभी समाज बंधुओं के साथ मिलकर सुबह 9.15 बजे ध्वजारोहण किया और समाज को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष श्री सीताराम जी बिहानी, सचिव सुरेंद्र जी लाहौटी, पूर्वोत्तर सभा सचिव राजकुमार जी सोमानी,युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोज जी, मनीष जी, आदित्य जी,महिला अध्यक्षा वर्षा जी सोमानी, सचिव पुष्पा जी सोनी और समाज के सभी गणमान्य सदस्यों ने उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय दिया और तिरंगे को सलामी दी। वहीं समाज के सभी पदाधिकारियों ने समाज बंधुओं को गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया।


इसके बाद, बच्चों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25-30 छोटे बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी। सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए युवा संगठन द्वारा इनाम (सरप्राइज गिफ्ट) वितरित किए गए।



इसके बाद, महिला, युवा और समाज के वरिष्ठ जनों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी समाज बंधुओं ने एकजुट होकर देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी समाज बंधुओं और पदाधिकारियों को युवा अध्यक्ष शिवरतन सोनी वो सचिव राघव बहती ने हार्दिक धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें