मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा ने गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा ने गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया


गुवाहाटी. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा ने फैंसी बाजार स्थित चाराली, शर्मा स्वीट्स के सामने 77वां गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से लगाए गए शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि जयप्रकाश गोयनका, विशिष्ठ अतिथि राजकुमार तिवाड़ी, मुख्य वक्ता पार्षद प्रमोद स्वामी एवं शाखाध्यक्ष आशीष जैन, विशाल भातरा, उपाध्यक्ष आकाश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। एवं उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र गान का गायन किया। शाखाध्यक्ष आशीष जैन ने अपने स्वागत भाषण में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी। प्रमोद स्वामी ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि जयप्रकाश गोयनका ने अपने संबोधन में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज से कुछ वर्ष पूर्व असम में जिस वक्त गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस मनाना दुश्वर कार्य था। उस वक्त भी मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा ने बिना किसी भय के देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस का पालन किया एवं लगातार इन राष्ट्रीय त्योहारों का पालन करती आ रही है। उन्होंने शाखा द्वारा किए जा रहे अन्य जनेसवा के कार्यों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन शाखा उपाध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व शाखाध्यक्ष राहुल शर्मा, शाखा कोषाध्यक्ष विकास शाह, लखन वर्मा, प्रियांक जालान, रमेश पारीक, विशिष्ठ मोदी सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। अंत में शाखा मंत्री दीपक जैन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी लखन वर्र्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें