सोयल खेतान, रोहा
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) रोहा शाखा ने नवनियूक्त प्रदेश अध्यक्षा शालिनी बगडीया का अभिनंदन कर दी ढेरों बधाईयां।
गत 8 जनवरी को देरगांव में सत्र 2024-26 के लिए अनुष्टित अभामामस प्रांतीय सम्मेलन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) की प्रदेश अध्यक्षा के तौर पर नगांव की शालिनी बगडीया का चयन होने पर गत 24 जनवरी को नगांव में अनुष्टित कार्यक्रम में रोहा शाखा अभामामस की अध्यक्षा नितु शर्मा, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सदस्या गंगा अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, राधा खेतान और रितु पोद्दार उपस्थित हो नवनियूक्त प्रदेश अध्यक्षा शालिनी बगडीया का फुलाम गमछा उढाकर और गुलस्ता भेंट कर बधाईयां दी। साथ ही प्रदेश अध्यक्षा शालिनी बगडीया ने रोहा शाखा अभामामस को सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा का खिताब प्राप्त होने बधाईयां देते हुवे रोहा शाखा को गठन हुवे केवल 18 महिने में किये गये कार्यों की भरपुर प्रशंसा करते हुवे कहा की मेरा अस्तित्व नगांव शाखा से ही। साथ ही शालिनी बगडीया ने सभी शाखा से सहयोग की कामना करते हुवे कहा की हम सभी शाखाओं को साथ लेकर आगे बढेगें और शाखाओं को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें