लायंस क्लब सीकर सदस्यों द्वारा शहीद दिवस (30 जनवरी) पर आज शहीद स्मारक पर दीपशिखा प्रज्वलित कर और पुष्प चक्र अर्पित किया गया।
क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। और देश के लिए हुए सभी शहीदों को याद किया जाता है
प्रोजेक्ट पर्सन लायन सुभाष बुबना ने कहा कि सीकर की भूमि देश भक्तों, शहीदों की भूमि है।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष मणि शंकर काबरा, वरिष्ठ सदस्य लायन अशोक शर्मा, लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन डॉ जे पी गोयल, लायन राजीव लोचन शर्मा, लायन सुनील जांगिड़, लायन पवन सराफ, लायन हरि प्रसाद मोदी लायन आरिफ खान, लायन डॉ उमेश त्रिवेदी उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें