गुवाहाटी. मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी ग्रेटर शाखा एवं श्री गणेश मंदिर ट्रस्ट, गणेशगुड़ी के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन श्री गणेश उद्यान प्रांगण गणेशगुङ़ी मे किया गया। शाखा अध्यक्ष दीपक पौद्दार, श्री गणेश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजित बर्मन और पूर्वोतर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद लोहिया ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात शाखा के अध्यक्ष दीपक पौद्दार ने सभी का स्वागत करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की। विनोद लोहिया ने अपने संबोधन मे सम्मेलन की गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता के अन्तर्गत पहले ग्रुप (आयु सीमा 4 वर्ष से 8 वर्ष) का विषय रहा भारत के त्यौहार, दूसरे ग्रुप (आयु सीमा 9 वर्ष से 12 वर्ष) का विषय रहा स्वचछ भारत - भारत में स्वच्छता और हरित पहल और तिसरे ग्रुप (आयु सीमा 13 वर्ष से 19 वर्ष) का विषय रहा सांस्कृतिक पहचान व विरासत हमें क्या परिभाषित करता है। प्रतियोगिता के निर्णायक हेतु कला अध्यापक अरिन्दम चक्रवती और अरिजित दास गुप्ता उपस्तिथ रहे और उनके निर्णय के मुताबिक प्रत्येक ग्रुप मे प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजयी का चयन किया गया। शाखा के पदाधिकारीयों ने उन्हे ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। शाखा की तरफ से सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम मे पूर्वोतर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संगठन मंत्री मनोज काला, ई मंडल के उपाध्यक्ष सुशील गोयल और गुवाहाटी मेट्रो शाखा के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्तिथि रही। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन के अवसर पर 46 नये सदस्यों ने शाखा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री गणेश मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, शाखा के सचिव अरविंद सराफ, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, कार्यक्रम संयोजक रवि सुरेका, संयोजिका डौली चौधरी का विषेश योगदान रहा और सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
!->
Home
Unlabelled
सम्मेलन की गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने गणेश मंदिर समिति के साथ गणतंत्र दिवस मनाया
सम्मेलन की गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने गणेश मंदिर समिति के साथ गणतंत्र दिवस मनाया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें