रोहा में धुमधाम से मनी विश्व महावीर सिलाराय की 516वीं जन्म जयंती - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में धुमधाम से मनी विश्व महावीर सिलाराय की 516वीं जन्म जयंती




रोहा में विश्व महावीर सिलाराय की 516 वीं जन्म जयंती धुमधाम से मनाने के साथ ही समस्त क्षेत्र सांस्कृतिक शोभायात्रा और कोच राजवंशी गीत नृत्य से मुखरीत हो गया।

समस्त राज्य भर में 516 वीं जन्म जयंती पर विश्व महावीर सिलाराय को स्मरण करने के क्रम में रोहा क्रीड़ा संध के प्रेक्षागृह में मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ, नौगांव, मरिगांव जिला समिति के तत्वावधान और रोहा आंचलिक समिति के सहयोग में अनुष्टित विश्व महावीर सिलाराय की 516 वीं जन्म जयंती पर प्रात: मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ, महिला कोष और स्व जनगोष्ठिय का झंडा क्रमशः अध्यक्ष परेश चंद्र डेका, महिला कोष अध्यक्षा दिपंती राजवंशी और रोहा आंचलिक समिति अध्यक्ष मनोज डेका ने फहराने के साथ ही महावीर वीर सिलाराय की प्रतिमूर्ती पर माल्यार्पण और शहीद वेदी पर द्वीप प्रज्वलन, पुष्पांजली अर्पन क्रमशः नौगांव जिला आक्रासो के संस्थापक अध्यक्ष शिव नारायण बोरा,मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के वित्त सचिव धर्मेंद्र डेका और मरिगांव जिला समिति अध्यक्ष प्रनव चौधरी ने किया। तत्पश्चात मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ केंद्रीय समिति के प्रधान सांगठनिक सचिव दीपुमनी बोरा, रोहा आंचलिक समिति के सचिव परशमनी डेका ने पौधरोपण करने के पस्चात कोच राजवंशी शिल्पीयों द्वारा स्व जनगोष्ठिय नृत्य समस्त क्षेत्र मुखरीत करने के साथ ही मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के अध्यक्ष परश चंद्र डेका की अध्यक्षता और सचिव रातुल राजवंशी के उद्घाटन वक्तव्य के साथ अनुष्टित खुली सभा में निदिष्ठ वक्ता के तौर पर युवा समाजसेवी मनोज सिंह राजा,विशेष अतिथि के तौर पर समाजसेवी ज्योति प्रसाद सईकीया, युवा समाजसेवी उदिप्त नारायण राजा, शिक्षक मिंटु डेका, मध्य असम वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन के कार्यकारी अध्यक्ष राना डेका, विशिष्ट लेखिका सीमा बोरा, रोहा आंचलिक आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, नौगांव जिला अजायुछाप संयुक्त सचिव निलोत्पल हजारिका, रोहा आंचलिक टाई आहोम छात्र संघ अध्यक्ष रूपक चंद्र बोरा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दुसरी और रोहा के डिमौ चारिआली में अखिल कोच राजवंशी छात्र संघ, नौगांव जिला समिति के तत्वावधान में अनुष्टित विश्व महावीर सिलाराय जन्म जयंती पर प्रात:अखिल असम कोच राजवंशी छात्र संघ,स्व जनगोष्ठिय और सिलाराय सेना, अखिल कोच राजवंशी महिला समिति का झंडा क्रमशः नौगांव जिला आक्रासो सचिव परेश डेका, उदजापन समिति अध्यक्ष सुभाष डेका, नौगांव जिला आक्रासो अध्यक्ष सुकेश वर्मन और कोच राजवंशी महिला समिति उपाध्यक्षा चम्पा वर्मन ने फहराने के साथ ही समाजसेवी नवीन मेधी, मानिक डेका ने पौधरोपण किया और विशिष्ट समाजसेवी तथा सेवानिवृत्त अभियंता ज्योति प्रसाद सईकीया ने शहीद तर्पण किया।

वीर सिलाराय की प्रति मूर्ती पर माल्यार्पण किया उदजापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उज्वल ज्योति बोरा। तत्पस्चात वीर सिलाराय जन्म जयंती पर रवाना हुई रंगारंग सांस्कृतिक शोभायात्रा से समस्त क्षेत्र कोच राजवंशी गीत नृत्य से मुखरीत हो गया।

सांस्कृतिक शोभायात्रा के पस्चात उदजापन समिति के अध्यक्ष सुभाष डेका की अध्यक्षता में अनुष्टित खुली सभा का उद्घाटन विशिष्ट लेखक, कवि लखी प्रसाद डेका ने करने के साथ ही सभा में निदिष्ट वक्ता के तौर पर विशिष्ट निबंधकार, अध्यापक डॉ प्रद्युम्न गोस्वामी, नौगांव जिला आसु उपाध्यक्ष संजय कुमार काकोति, पूर्व सलाहकार पंकज बोरा, सूतीया सन्मिलनी कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बोरा, आटसा् केंद्रीय समिति के सांगठनिक सचिव महेंद्र नायक, नौगांव जिला सूतिया सन्मिलनी के अध्यक्ष मून काकोति सहित अखिल कोच राजवंशी छात्र, नौगांव जिला समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें