गुवाहाटी, श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की साधारण सभा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें प्रथम चरण की कार्यसूची में गत वर्ष 2025 का प्रतिवेदन एवं आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर मंच पर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सचिव नवल किशोर मोर, कोषाध्यक्ष किशन लोहिया, हनुमान जन्मोत्सव ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश लोहिया, ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका उपस्थित थे। सभा में आगामी सत्र के लिए जयप्रकाश गोयंका को सर्व समिति से अध्यक्ष चुन लिया गया। जयप्रकाश गोयनका के नाम का प्रस्ताव निर्मल तिवाडी ने किया। इसके अलावा नवल किशोर मोर को पुनः सचिव एवं कृष्ण लोहिया को पुनः कोषाध्यक्ष पद पर चुन लिया गया। इसके साथ ही गत वर्ष की समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया। द्वितीय चरण में मंच पर बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश लोहिया, ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका के अलावा दीनदयाल सिवोटिया और रामपाल सिकरिया आसीन थे। सभा ने सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका को पूर्ण कार्यकारिणी गठन करने का दायित्व भी दे दिया। सभा में लिए प्रस्ताव के अनुसार आगामी 2 अप्रैल को महानगर के गल्ला पट्टी स्थित हनुमान मंदिर में समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव का पालन हर वर्ष की तरह किया जाएगा।
!->
Home
Unlabelled
श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की साधारण सभा आयोजित, जयप्रकाश गोयंका आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष चुने गए
श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की साधारण सभा आयोजित, जयप्रकाश गोयंका आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष चुने गए
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें