पारीक सभा, पारीक युवक परिषद और पारीक महिला परिषद की कार्यकारिणी बैठक संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पारीक सभा, पारीक युवक परिषद और पारीक महिला परिषद की कार्यकारिणी बैठक संपन्न



गुवाहाटी, पारीक सभा, गुवाहाटी एवं युवा इकाई पारीक युवा परिषद एवं महिला इकाई पारीक महिला परिषद  की कार्यकारिणी समिति की संयुक्त बैठक दिनेश पारीक की अध्यक्षता में परशुराम सेवा सदन में हुई। सभा की अन्य औपचारिकता संपन्न होने के पश्चात भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि फाल्गुन मास के पावन अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन आगामी 22 फरवरी  को किया जाएगा। युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश जोशी एवं महिला परिषद की अध्यक्ष कौशल्या व्यास ने बताया कि 

यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम परेश पारीक ग्रुप के चाय बागान  आमसोई टी स्टेट  में आयोजित होगा। मंत्री अशोक जोशी एवं सिद्वार्थ पारीक ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में राधा–कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।फाग उत्सव के दौरान राजस्थानी लोकगीतों के साथ-साथ असमिया संस्कृति से जुड़े लोकगीतों का भी सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उत्सव का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा।

कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने के लिए  बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त इच्छुक सदस्य निजी वाहनों से भी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकेंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार पारीक, परेश पारीक, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक , संयुक्त मंत्री श्याम सुंदर पारीक, वरिष्ठ सदस्य लादूराम पारीक , राजकुमार पारीक, मुकेश पारीक, अमित पारीक, अंकित पारीक, मुकेश शर्मा, निर्मला पारीक, रंजना पारीक, निशा शर्मा, सुषमा शर्मा उर्मी पारीक, प्रीति पारीक सहित तीनों इकाइयों के कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें