गीतादेवी हंसरीया स्मृति शंकरदेव शिशु निकेतन का स्थापना दिवस मना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गीतादेवी हंसरीया स्मृति शंकरदेव शिशु निकेतन का स्थापना दिवस मना





सोयल खेतान, रोहा

चापरमुख गीता देवी हंसरीया स्मृति शंकरदेव शिशु निकेतन का 16वां स्थापना दिवस धुमधाम से मना और समस्त क्षेत्र नन्हे मुन्नै बच्चों के गीत नृत्य और सांस्कृतिक शोभायात्रा से मुखरीत हो गया।

रोहा के चापरमुख मारवाड़ी पट्टी स्थित गीतादेवी हंसरीया स्मृति शंकरदेव शिशु निकेतन का 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज प्रात:निकेतन संचालन समिति के अध्यक्ष तथा रोहा मीन महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ कृष्ण कांत तामुली द्वारा झंडारोहण और संचालन समिति सदस्य मलिन ज्योति बोरा और  पत्रकार सोयल खेतान द्वारा निकेतन प्रांगण में पौधरोपण करने के साथ ही पूर्व शिक्षयत्री तथा रोहा पौरसभा उप पौरपति अनिमा दास द्वारा उद्घाटन कि गयी रंगारंग सांस्कृतिक शोभायात्रा निकेतन प्रांगण से प्रारंभ रोहा चापरमुख जंक्शन सहित प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई समापन हुई शोभायात्रा विभिन्न जाती जनगोष्ठी के कला संस्कृती की झलक दिखी।

सांस्कृतिक शोभायात्रा के पस्चात निकेतन प्रांगण में अनुष्टित खुली सभा में निकेतन के नन्है मुन्नै बच्चों ने गीत नृत्य प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही समस्त क्षेत्र मुखरित करने के साथ ही निकेतन प्रधानाचार्य नव ज्योति तामुली के संचालन में अनुष्टित कार्यक्रम में निकेतन प्राचीर पत्रिका विमोचन निकेतन संचालन समिति के उपाध्यक्ष वलोराम सईकीया ने किया और खुली सभा में निकेतन संचालन समिति के सचिव गौरिशंकर अग्रवाला, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाला,समाजकर्मी विकास अग्रवाला, संचालन समिति सदस्य जयप्रकाश दास, वरिष्ठ नागरिक केशव दास, रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल चंद्र दास और निकेतन के आचार्य, आचार्या, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में खेलकूद प्रतिस्पर्धा और कक्षा छठी से आठंवीं तक उच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को एक एक मानपत्र और पुस्तक भेंट कर पुरस्कृत किया गया और सभा के अंत में निकेतन प्रधानाचार्य नव ज्योति तामुली ने सभी धन्यवाद ग्यापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें