लायंस क्लब सीकर ने इस्कॉन के हरि भक्ति प्रभु जी का शगुन रेजीडेंसी में करवाया मोटिवेशनल स्पीच - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर ने इस्कॉन के हरि भक्ति प्रभु जी का शगुन रेजीडेंसी में करवाया मोटिवेशनल स्पीच





लायंस क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि जयपुर से पधारे इस्कॉन के प्रमुख वक्ता श्री हरि भक्ति प्रभुजी ने विचारों में सकारात्मकता विषय पर बजाज रोड स्थित शगुन रेजिडेंसी में आख्यान दिया। बोलते हुए प्रभु जी ने कहा कि इन्द्रियों पर काबू विचारों पर नियंत्रण रखने से होता है।सफल जीवन के लिए हमे मन पर संयम की लगाम रखना आवश्यक है।

इस अवसर पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, मदन लाल  ईनाणीया, वरिष्ठ लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन अशोक शर्मा, लायन राजीव लोचन शर्मा, लायन विश्वनाथ अग्रवाल, लायन नवरंग अग्रवाल, लायन प्रहलाद राय टांक, लायन डॉ उमेश त्रिवेदी, लायन गणेश अग्रवाल, लायन पंकज साबू, लायन अरविंद सारडा, लायन हवा सिंह, ललित इस्कॉन, सुशील भरतीया, विवेक पाटनी, महेंद्र तोदी, विकास जैन, महावीर सैनी, पुरुषोत्तम सोनी, प्रमोद मोर, राजेश जैन, पुष्पा मिश्रा, नीलम शर्मा, कविता दाधीच, रेखा जैन, कविता जैन, रेखा वर्मा, द्रौपदी सैनी सहित काफी संख्या में सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे और अंत में आए अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। पंकज साबू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें