नगांव-बटद्रवा क्षेत्र में एक ही दिन 14 विकास कार्यों का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव-बटद्रवा क्षेत्र में एक ही दिन 14 विकास कार्यों का शुभारंभ



“हम केवल विकास चाहते हैं”-- रूपक शर्मा

पूजा माहेश्वरी 

नगांव, नगांव-बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई पंचायतों में सोमवार को एक ही दिन में 14 विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। क्षेत्र के विधायक रूपक शर्मा ने। विभिन्न पंचायतों में 12 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 2 नव-निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधायक रूपक शर्मा ने सोमवार को उरिया गांव जिला परिषद और भोटाइपाथरी जिला परिषद के अंतर्गत करैयनी गांव पंचायत, काटनी गांव पंचायत, उरियागांव पंचायत तथा छोटा हयब गांव पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से करैयनी के ऐतिहासिक बारगन्या मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण, जिला परिषद की “पंद्रहवें वित्त आयोग” योजना के तहत आनंद नगर से नामघर (डिमरुगुरी) तक सीसी ब्लॉक सड़क, उरिया गांव के मरंगियाल गांव का मुक्त मंच, शिंगिया पोतनी वरिष्ठ नागरिक सभा शाखा का कार्यालय, देओधर गढ़कप्तानी सड़क से छोटाहयबर के कृष्ण दास के घर तक सीसी ब्लॉक सड़क, पारिजात आंचलिक शाखा साहित्य सभा का सामुदायिक भवन, छोटाहयबर जशोदा नगर सीसी ब्लॉक सड़क, हरकांत बोरा जिरनी चौराहे से शिवस्थान तक सीसी ब्लॉक सड़क, माज बिहरी गांव नामघर तीनआली से निरंजन बोरा के घर तक सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण शामिल है।

इसके अलावा करैयनी और शिंगिया पोतनी गांव पंचायतों में लोक निर्माण विभाग की दो सड़कों के नवीनीकरण कार्यों की भी आधारशिला रखी गई। इन सड़कों में पलाशनी से नगांव-लाओखोवा संपर्क मार्ग और बादलगांव-पोतनी संपर्क मार्ग शामिल हैं।

वहीं विधायक शर्मा ने पानीखाइटी देउरीगांव सीसी ब्लॉक सड़क तथा उरिया गांव के निकामूल सत्र के रंगमंच का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए विधायक रूपक शर्मा ने कहा कि “हम केवल विकास चाहते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम दिन-रात काम कर रहे हैं। क्षेत्र का विकास ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।” उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील की कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले विकास कार्यों को आरंभ कर दिया जाए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नगांव-बटद्रवा क्षेत्र से पुनः विधायक के रूप में रूपक शर्मा को देखने की इच्छा जताई। स्थानीय लोगों का कहना था कि विधायक शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की धारा जारी है। कुछ लोगों ने कहा कि पहले वे उनके क्षेत्र के मतदाता नहीं थे, फिर भी विधायक शर्मा ने बिना वोट लिए ही उनके इलाके में विकास कार्य किए हैं। इसलिए वे उन्हें फिर से विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। कार्यक्रम में विधायक रूपक शर्मा के अलावा नगांव जिला परिषद की सभानेत्री गीतांजलि हजारिका, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता मृणाल बोरा, सहायक कार्यकारी अभियंता, बिरेन्द्र दास, शाखा अधिकारी , हेमंतगिरि बोरा, खागरीजान विकास खंड के खंड विकास अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें