नगांव जिले के गेरजाइपाम में अवैध रूप से रखे गए 16 गैस सिलेंडर जब्त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव जिले के गेरजाइपाम में अवैध रूप से रखे गए 16 गैस सिलेंडर जब्त

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव, पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण उत्पन्न रसोई गैस की कमी का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ नगांव जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिला आयुक्त देबाशीष शर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत वृहस्पतिवार को रोहा उपमंडल के गेरजाइपाम क्षेत्र से अवैध रूप से जमा किए गए 16 गैस सिलेंडर नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जब्त किए।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि कछुआ के पास स्थित गेरजाइपाम के अरविंद देवनाथ नामक व्यक्ति के पास से 12 भरे हुए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, 3 खाली सिलेंडर और 1 वाणिज्यिक सिलेंडर बरामद कर जब्त किए गए। यह जानकारी सामने आई है कि ये सिलेंडर कठियातली के कुचियास गैस एजेंसी से प्राप्त किए गए थे। इन सिलेंडरों को वास्तविक ग्राहकों को बेचने के बजाय कालाबाजारी के लिए रखा गया था। आपूर्ति विभाग ने सिलेंडरों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें