गुवाहाटी, टैक्स बार एसोसिएशन, गुवाहाटी ने 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को आईओसीएल गुवाहाटी रिफाइनरी, नूनमाटी के सेक्टर-2 खेल मैदान मे टीबीए क्रिकेट लीग 2026 के पाँचवें सीज़न का सफल आयोजन किया
इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमो ने भाग लिया। आयकर विभाग, कस्टम्स, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा राज्य वस्तु एवं सेवा कर की टीमो ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया , इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया तथा टैक्स बार एसोसिएशन की टीमो के साथ प्रतिस्पर्धा टूर्नामेंट का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए पंकज खंडेलिया ने की। अपने संबोधन मे उन्होंन सभी टीमो और प्रतिभागियो का स्वागत किया तथा कर एवं पेशेवर समुदाय के सदस्यों के बीच खेल भावना, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर बल दिया। प्रथम दिवस सभी लीग मैच आयोजित किए गए।
मैच अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में खेले गए। दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में आईसीएआउ की टीम ने सीजीएसटी को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मे आयकर टीम ने एसजीएसटी टीम को दो विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।फाइनल मुकाबले मे आयकर टीम ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। संयुक्त सचिव सीए आकाश जैन एवं अधिवक्ता महीपाल सिंह ने पूरे मैच के दौरान रोचक और जीवंत कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।
समापन समारोह के दौरान टीम समन्वयक सीए मानस जैन ने अंपायरों और स्कोररों की समर्पित सेवाओं की सराहना की तथा पदाधिकारियों को उन्हें सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया। एसोसिएशन के सचिव सीएस चंद्र शेखर शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो ं के लिए व्यक्तिगत पुरस्कारों की घोषणा की तथा विजेताओं, उपविजेताओं और सभी प्रतिभागी टीमों को ट्रॉफियाँ प्रदान की गई।
अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियो ने सभी प्रतिभागियो को उनके उत्साह, टीमवर्क और खेल भावना के लिए बधाई दी। दोनों दिनो मे बड़ी संख्या मे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। टीबीए क्रिकेट लीग 2026 का समापन खेल एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष सीए राज बजाज द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें