श्री मारवाड़ी पंचायत शिवसागर के एनसीपीएल 2026 सीजन वन का सफल समापन हुआ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री मारवाड़ी पंचायत शिवसागर के एनसीपीएल 2026 सीजन वन का सफल समापन हुआ



शिवसागर, कई वर्षों के बाद शिवसागर के वृहत्तर मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल कार्यक्रम नेट क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का सफल समापन उत्साहपूर्ण और खेल भावना से भरे माहौल में हुआ। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबलों का मजा दिया। समाज की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति शिवसागर द्वारा शहर के दरबार फील्ड के तरुण संघ रीडिंग क्लब की इनडोर फैसिलिटी में आयोजित एनसीपील 2026 सीजन वन के रोमांचकारी फाइनल मैच में याराना वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते सांवरिया सुपरस्टार को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सांवरिया सुपरस्टार ने याराना वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कप्तान सुदीप्त शर्मा के 5 छक्कों के साथ 34 रन और पार्थ चक्रवर्ती के 45 रनों की शानदार पारी के साथ याराना वॉरियर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जीत के लिए निर्धारित 108 रन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी सांवरिया सुपरस्टार टीम 72 रनों पर ही सिमट गई। याराना वॉरियर्स के बॉलर्स प्रीतम अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुदीप्त शर्मा ने 1-1 विकेट झटके और पार्थ चक्रवर्ती ने दो खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। सांवरिया सुपरस्टार टीम रनर्स अप रही। इससे पहले कुल दस टीमों की भागीदारी के साथ शनिवार को शुरू हुए एनसीपील 2026 के पहले दिन कुल 13 लीग मैच हुए। वहीं दूसरे दिन बाकी के 7 लीग मैच के अलावा 2 सेमीफाइनल मैच और फाइनल का मुकाबला हुआ। वहीं सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में गुल्ली राइडर्स को टाई के बाद सुपर ओवर में शिकस्त देकर सांवरिया सुपरस्टार ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में याराना वॉरियर्स ने स्लॉगर्स वॉरियर्स को 3 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संयुक्त संयोजक चंपालाल तोषनीवाल एवं मनीष गट्टाणी के कुशल नेतृत्व में हुए इस सफल आयोजन में न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया गया बल्कि समाज में एकता, आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को भी बढ़ावा दिया। एनसीपील 2026 सीजन वन में सांवरिया सुपरस्टार के गोपाला डालमिया को इमर्जिंग प्लेयर, गुल्ली राइडर्स के अमृत बास्फर को बेस्ट कैच और बेस्ट फील्डर, याराना वॉरियर्स के सुदीप्त शर्मा को श्रृंखला में सर्वाधिक 24 छक्के लगाने के लिए मोस्ट सिक्सर और बेस्ट बैट्समैन, शिवसागर वॉरियर्स के बिप्लव सैकिया को बेस्ट बॉलर, सांवरिया सुपरस्टार के श्याम गुरुंग को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, याराना वॉरियर्स के ही पार्थ चक्रवर्ती को फाइनल के मैन ऑफ द मैच के साथ ही मोस्ट फोर, वी6प्रो के हर्षिव अग्रवाल को अपकमिंग राइजिंग स्टार का पुरस्कार मिला। राम केड़िया के संचालन में पुरस्कार वितरण समारोह में स्पॉन्सर बसंत कुमार बाकलीवाल, अशोक कुमार बाकलीवाल, यश बाकलीवाल, को - स्पॉन्सर राजेश झुरिया, मारवाड़ी समाज के पंच मालचंद गट्टाणी एवं आत्माराम अग्रवाल, तरुण संघ रीडिंग क्लब के सचिव मुस्ताक अहमद, श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति के अध्यक्ष पवन केजरीवाल, सचिव संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं विजय कसेरा, सह सचिव राजेश कुमार गट्टाणी, कोषाध्यक्ष राजेश मित्तल, सुनील छावछरिया, संजय पारीक, नंदकिशोर झंवर, विनीत अग्रवाल, करण खेमका, यश्मी काबरा राठी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। दो दिवसीय कार्यक्रम में राजेश झुरिया एवं परिवार द्वारा पेयजल की सुंदर व्यवस्था की गई। नेट क्रिकेट प्रीमियर लीग के इस वृहद खेल टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी ने श्री मारवाड़ी पंचायत की सराहना की। वहीं आयोजकों ने सभी टीम ऑनर्स, खिलाड़ियों, प्रायोजकों, सहयोगियों और दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें