सोयल खेतान रोहा
रोहा विस में एआईयूडीएफ उम्मीदवार के तौर पर मुकुट दास को मनोनीत किया गया। 9अप्रैल को एक चरण में अनुष्टित होगें विधानसभा चुनाव 2026
आगामी चुनाव को लेकर भाजपा गठबंधन, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों मे कमर कसने के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर युवा समाजकर्मी उत्पल वनिया, आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के तौर पर वरुण विकास दास को और आज एआईयूडीएफ की और से 12 समष्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने के क्रम में 61 नंबर रोहा विधानसभा समष्टि से एआईयूडीएफ उम्मीदवार के तौर पर मुकुट दास को मनोनीत किया गया है। अब बाकी है केवल भाजपा अगप गठबंधन उम्मीदवारों सूची।18मार्च को सूची जारी होने के पस्चात ही साफ होगा रोहा समष्टि में भाजपा उम्मीदवार कौन होगा।
रोहा समष्टि में भाजपा की और से प्रवल दावेदार है शशिकांत दास और युवा भाजपा नेता संजीव हाजरीका। साथ ही रोहा से भाजपा की और से पूर्व विधायक गुणेश्वर दास,भाजपा कार्यनिर्वाहक सदस्य सूर्य दास,रोहा पौरसभा उप पौरपति अनिमा दास और असीम हाजरीका ने टिकट के लिए आवेदन किया था।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें