शिवसागर, श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति के द्वारा आयोजित नेट क्रिकेट प्रीमियर लीग का दो दिवसीय खेल कार्यक्रम का आज शुभारंभ हुआ। शहर के दरबार फील्ड स्थित तरुण संघ रीडिंग क्लब परिसर में इनडोर सुविधा के साथ शुरू हुए एनसीपीएल 2026 सीजन वन का औपचारिक उदघाटन असमिया समाज के हार्ट थ्रोब जुबीन गर्ग के छायाचित्र के समक्ष पंचायत अध्यक्ष पवन केजरीवाल एवं सचिव संजय अग्रवाल, समाज के पंच मालचंद गट्टाणी, आत्माराम अग्रवाला, गोपालकृष चांडक, दीपक खेमका, पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बिनोद कुमार धानुका, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रांजल राजगुरु के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह में बल्लेबाज के रूप में अधिवक्ता विष्णु शर्मा ने दीपक खेमका की बॉल का सामना करते हुए एनसीपीएल 2026 के खेल की औपचारिक शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में शिवसागर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मनोज भागवती ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए इस वृहद खेल आयोजन के लिए श्री मारवाड़ी पंचायत की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और सभी से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में एनसीपीएल के ट्रॉफी स्पॉन्सर्स बसंत कुमार बाकलीवाल एवं अशोक बाकलीवाल, राजेश झुरिया सहित तरुण संघ रीडिंग क्लब के सचिव मुस्ताक अहमद का फुलाम गामुछा से अभिनंदन किया गया। पंचायत समिति के हरिप्रसाद अग्रवाला, संजय पारीक, सुनील छावछरिया, विजय कसेरा, नंदकिशोर झंवर, राजेश कुमार गट्टाणी, करण खेमका सहित मारवाड़ी युवा मंच की मंडलीय उपाध्यक्ष सीए कविता सिकतिया, समाजबंधु इंदरचंद लाहोटी, शैलेश बंसल, सुशील अग्रवाल, पवन अग्रवाल, यश बाकलीवाल उपस्थित थे। एनसीपीएल सीजन वन का पहला लीग मैच के लिए सांवरिया सुपरस्टार ने टॉस जीतकर रॉयल ब्लूस्टार टीम को पहले बल्लेबाजी का अवसर दिया। रॉयल ब्लू टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान कृष्णम भट्टर के नाबाद 31 रन के साथ 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। सांवरिया सुपरस्टार के विकास छावछरिया ने एक बहुत ही किफायती ओवर में 6 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं श्याम गुरुंग ने अपनी ही बॉल पर एक अच्छा कैच पकड़ कर विकास गट्टाणी का विकेट झटका। सांवरिया सुपरस्टार की टीम ने जीत के लिए 66 रन के टारगेट के साथ ओपनिंग बैट्समैन गोपाला डालमिया और श्याम गुरुंग की जोड़ी मैदान में उतरी। सांवरिया सुपरस्टार के गोपाला डालमिया ने 13 बॉल में 44 की शानदार पारी खेलते हुए ने 3.4 ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरा मैच गुल्ली राइडर्स और शिवसागर वॉरियर्स के बीच हुआ। गुल्ली राइडर्स ने 36 के टारगेट को एक विकेट के साथ जीता। रोमांचक मुकाबले में अमित करनानी ने 15 बॉल पर 12 रन बनाते हुए धैर्य से अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं गुल्ली राइडर्स टीम के गेंदबाज सुमित कोठीवाल ने 1 ओवर में 2 रन देकर दो कीमती विकेट झटके। तीसरा मैच टर्फ टाइटंस और सुपर स्लगर टीम के बीच हुआ। टर्फ टाइटंस ने 58 रन का टारगेट दिया। सुपर स्लगर ने 6 विकेट से मैच जीता। टीम के संदीप जैन 10 बॉल पर 48 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। खेल में बतौर कमेंटेटर अमित करनानी, चंपालाल तोषनीवाल, सौरभ पंसारी, राम केड़िया, पंकज अग्रवाल ने सहयोग किया। वहीं
रफ़ीकुद्दीन अहमद, आजादुर रहमान, आक्रमुदीन मीर ने अंपायर की भूमिका अदा की। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय एनसीपीएल सीजन वन के पहले दिन आज कुल 13 लीग मैच करवाने का लक्ष्य है। जिनमें कुल छह ओवरों की प्रत्येक पारी में एक सुपर ओवर शामिल है। सुपर ओवर में बल्ले से बनने वाले रन डबल हो जाते हैं। आज अब तक हुए मैचों में पहले मैच में गोपाला डालमिया, सुमित कोठीवाल और संदीप जैन मैन ऑफ द मैच रहे। समाचार लिखे जाने तक खेल जारी है। खराब मौसम के बावजूद भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी महिला एवं पुरुषों से खेल परिसर खचाखच भरा हुआ है। लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें