रोहा अभामामस ने गणगौर पर निकला बनोरा, राजस्थानी गणगौर गीत नृत्य से मुखरीत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा अभामामस ने गणगौर पर निकला बनोरा, राजस्थानी गणगौर गीत नृत्य से मुखरीत



सोयल खेतान, रोहा


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) रोहा शाखा ने गणगौर के अवसर बनोरा निकालने के साथ ही समस्त क्षेत्र गणगौर माता के राजस्थानी गीत नृत्य से मुखरीत हो गया।

गत 4 मार्च रंगोत्सव होली से शुरु होकर 16 दिनों तक मारवाड़ी समाज की महिलाओं और युवतीयों द्वारा शिव पार्वती (ईसर गणगौर) की श्रद्धा पूर्वक पुजा अर्चना करते आने के क्रम में रोहा शाखा अभामामस ने रोहा पुरानीचारिआली छठ पुजा घाट से मिट्टी ला ईसर गणगौर की प्रतिमा बना रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में 11 मार्च को भगवान ईसर और गणगौर माता का भव्य दरबार सजा   प्रतिमा विराजमान कर सुबह सांय ईशर गणगौर माता की  पुजा अर्चना करते आने के साथ ही 14 मार्च को ठाकुरबाडी प्रांगण में अपराह्न तिन बजे  ईसर गणगौर माता के लोकप्रीय गीत "गौर ए गणगौर माता, खोल ए किवाडी" सहित गणगौर माता के राजस्थानी गीत गा कर गणगौर माता की पुजा अर्चना कर अपने परिवार सहित देश समाज में शुख, शांति,समृद्धि की कामना करने के साथ ही सुहागीण महिलाओं ने सदा सुहागीण की कमाना करने के साथ ही गणगौर के अवसर पर ठाकुरबाडी प्रांगण में बनोरा निकाला गया और निरजा खाटुबाला के संचालन में आयोजित गीत नृत्य कार्यक्रम में रोहा, चापरमुख से आयी काफी संख्या में महिला, युवती और बच्चों ने हिस्सा ले समस्त क्षेत्र गणगौर माता के राजस्थानी लोकप्रीय गीतों पर नृत्य कर समस्त क्षेत्र मुखरित कर दिया और खेलकूद, प्रश्नोतर कार्यक्रम आयोजन किया गया और श्रद्धालोओं के बिच प्रसाद वितरण किया गया। रोहा अभामामस ने बताया की 4 मार्च से शुरु 16 दिवसीय गणगौर पुजा का आगामी 21 मार्च को पुजा अर्चना कर सांय को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन होगा।

अभामामस द्वारा आयोजित गणगौर कार्यक्रम में रोहा शाखा अभामामस अध्यक्षा नीतु शर्मा, सह सचिव सुमन प्रजापत, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, सदस्या रितु पोद्दार, सविता शर्मा, राधा खेतान, ज्योति खेतान, मधु सेठिया, गंगा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, मयूरी जैन सहित रोहा, चापरमुख से आयी महिला, युवती और बच्चे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें