सोयल खेतान रोहा
रोहा के गराली गांव नामघर में आगामी 20 मार्च से नौगांव,मरिगांव,होजाई जिला सुतीया जाति का 75 वां वार्षिक महापालनाम (हीरक जयंती) तिन दिवसीय विस्तृत कार्यक्रम के साथ मनाने की तैयारी जोरशोर से चलायी जाने के साथ 15 लाख रुपये का बजट निर्धारण किया गया है।
3 दिवसीय वार्षिक महापालनाम सुचारु संचालन के लिए कुमुद चंद्र बरदलै को अध्यक्ष और दिगंत कुमार बरदलै को सचिव बना एक शक्तिशाली महापालनाम स्वागत समिति गठन करने के साथ ही विभिन्न विभागों की 15 उप समितियां गठन कर 15 लाख रुपये का बजट निर्धारण कर तैयारी जोरशोर कि जा रही है।
75वें वार्षिक महापालनाम (हीरक जयंती) के प्रथम दिन 20 मार्च को प्रात:प्रात:प्रसंग,द्वीप प्रज्वलन और मुख्य सहित 75वें वर्ष के उपलक्ष में 75 व्यक्तियों द्वारा 75 धर्मध्वजा फहराया जायेगा और श्रीमद्भागवत शोभायात्रा निकाली जायेगा। शोभायात्रा का उद्घाटन करेंगें विधायक शशिकांत दास। दोपहर 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगें नौगांव जिला आयुक्त देवाशिष शर्मा।
महापालनाम के द्वितीय दिन 21 मार्च को प्रात:स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और श्रद्धालुओं का स्वागत किया जायेगा।दिन के 11.30 बजे जिला पालनाम समिति अध्यक्ष किनाराम बरदलै के संचालन में अनुष्टित होगी धर्मीय सभा। विशिष्ट समाजसेवी प्रदीप बरदलै द्वारा उद्घाटन की जाने वाली सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर श्रीश्री आउनीआटी सत्र, माजुली के सत्राधिकार देवानंद देव गोस्वामी, नगांव महाविद्यालय असमीया विभाग के पूर्व मुरब्बी अध्यापक दीपक कुमार बोरा सहित आमंत्रित अतिथि के तौर पर काफी संख्या में विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहेगें। सभा में स्मृति ग्रंथ का विमोचन करेंगे श्रीश्री लाईहाटी सत्र, बारपुजीया के सत्राधिकार डॉ सुनील कुमार गोस्वामी। सांय को सामुहिक द्वीप प्रज्वलन करने के साथ ही जप यग्य, खोल प्रसंग, सामुहिक नाम प्रसंग और अखंड महापालनाम का शुभारंभ होगा। महापालनाम के तृतीय एवं अंतिम दिन 22 मार्च को प्रात: 7 बजे महापालनाम समापन, माताओं द्वारा सामुहिक नाम कीर्तन और अपराह्न 3 बजे से खुली सभा अनुष्टित होगी।
महापालनाम जिला समिति और स्वागत समिति ने सभी भक्तों की उपस्थिति की कामना की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें