चापरमुख द्वितीय एतिहासिक प्रसिद्ध गुरुद्वारा माताजी में पवित्र अखंड पाठ के साथ 405 वां प्रकाश उत्सव 8 अप्रैल से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चापरमुख द्वितीय एतिहासिक प्रसिद्ध गुरुद्वारा माताजी में पवित्र अखंड पाठ के साथ 405 वां प्रकाश उत्सव 8 अप्रैल से

 


17 को नगर कीर्तन, 18 को दिवान (धर्मीय सभा)


चापरमुख सिंह गांव स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा माताजी में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के साथ 405 वां प्रकाश उत्सव आगामी 8 अप्रैल से शुभारंभ होने के साथ ही 17 अप्रैल को नगर कीर्तन और 18 को धर्मीय सभा (दीवान) अनुष्टित होगी।

      नवम गुरु टेगबाहादुरजी का 405 वां जन्मोत्सव(प्रकाश उत्सव) शुचारु संचालन के लिए सरदार राजवीर सिंह को अध्यापक और सरदार पविंद्र सिंह को साधारण संपादक के तौर पर चयन कर एक शक्तिशाली 405 वां प्रकाश उत्सव उदजापन समिति गठन करने के साथ ही तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

     रोहा के चापरमुख सिंह गांव में वर्ष 1820 में स्थापित उतर पूर्वांचल का द्वितीय एतिहासिक गुरुद्वारा माताजी में प्रत्येक वर्ष की भांति ईस वर्ष भी नवम गुरु टेगबाहादुरजी का 405 वां जन्मोत्सव (प्रकाश उत्सव) का 8 अप्रैल को प्रात: आशा दीवार कीर्तन और गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम अखंड पवित्र पाठ के साथ शुभारंभ होने के साथ ही आगामी 8 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कुल 8 पवित्र अखंड पाठ अविरत तौर पर चलते रहेंगे।

        17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे  गुरु का लंगर (प्रसाद) के पस्चात माताजी प्रांगण से पांच प्यारों की अगुवाई में रवाना होगी भव्य नगर कीर्तन (धर्मीय शुभायात्रा)। नगर कीर्तन प्रमुख मार्गों से होती हुवी गुरुद्वारा माताजी में संपन्न होगी और सांय‌ 6 बजे द्वीप प्रज्वलन और धर्मीय सभा अनुष्टित होगी।

    18 अप्रैल को प्रात: 9 बजे सातवें और आँठवें पवित्र अखंड पाठ समाप्ति होगी और 10 बजे से अनुष्ठित होगी धर्मीय सभा (दीवान)। धर्मीय सभा में आमंत्रित ग्यानी जेठादारों द्वारा शबद कीर्तन व धर्मीय चर्चा और आमंत्रित अतिथियों द्वारा सभा सम्बोधित किया जायेगा।

    दोपहर 1.30 बजे गुरु का लंगर के पस्चात सांय 6बजे गुरुद्वारा प्रांगण में द्वीप प्रज्वलन के साथ प्रकाश उत्सव का समापन किया जायेगा।

   405 वें प्रकाश उत्सव उदजापन समिति ने सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति और सहाय सहयोगीता की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें