पूजा माहेश्वरी
नगाँव, नगाँव के हैबरगांव श्री हनुमान मंदिर में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी आने वाले 2, 3, 4, 5 अप्रैल को चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयाररिया आरंभ हो गई है।
इस वर्ष 74वें वर्ष में प्रवेश करने वाले उत्सव का 2 अप्रैल के दिन सुबह से पूजा-अर्चना आदि के साथ शाम 5:30 बजे श्री हनुमान जन्मोत्सव का आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा। उक्त दिवस सायं 6 बजे से श्री सुन्दरकाण्ड सेवा मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ और बाद मे श्रीबजरंग भजन मंडली व पवन शर्मा द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 3 अप्रैल को दोपहर 2 बजे श्री हनुमान मंदिर के सामने से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मुरादाबाद के राहुल कुमार एंड पार्टी (इंडिया मस्त कलंदर के विजेता) द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 6 बजे दिहानाम प्रस्तुति होगी जिसे रूपम काकोती और साथियो द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा तथा 4 और 5 अप्रैल को मुरादाबाद के राहुल कुमार एंड पार्टी द्वारा नृत्यनाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। तीन अप्रैल को शाम 8:30 बजे से विशेष भजन प्रस्तुति। 5 अप्रैल को रात्री 9:00 बजे से धुबुरी के लोकप्रिय गायक तेजा पारिक और विकास पारिक द्वारा भजन प्रस्तुति। इसके अलावा चारों दिनों मंदिर परिसर में श्री रामचरित मानस रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। 6 अप्रैल को यज्ञ और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि इस मुख्य कार्यक्रम से पहले 31 मार्च को सुबह 10 बजे शिलघाट के ब्रह्मपुत्र नद से पानी लाकर श्री कृष्णाश्रम शिवमंदिर मे रखा जायेगा बाद मे पवित्र जल को कलशो मे भरकर शोभायात्रा के साथ श्री हनुमान मंदिर लाया जाएगा, और बाद मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान पंडितो द्वारा श्री बजरंग बली का अभिषेक किया जायेगा। आयोजक समिति के संयुक्त सचिव अजित माहेश्वरी ने उक्त आशय की जानकारी दी। सभी कार्यक्रमों में भक्तो की उपस्थिति और सहयोग की आपेक्षा समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद राय तोदी ने की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें