नगांव में 7 चुनाव पर्यवेक्षकों का आगमन, तैयारियों की समीक्षा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में 7 चुनाव पर्यवेक्षकों का आगमन, तैयारियों की समीक्षा

 


पूजा माहेश्वरी

नगांव, चुनाव संबंधी कार्यों की निगरानी, आदर्श आचार संहिता के पालन और जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारत के चुनाव आयोग ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

नगांव चुनावी जिले के तहत 60 नगांव- बटद्रवा और 61 रोहा के लिए उमाशंकर भार्गव, 57 कलियाबोर और 59 बड़मपुर के लिए जी. शिवप्रसाद आई तथा 55 धिंग, 56 रुपहीहाट और 58 सामगुङी के लिए गोविंद रेड्डी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, भारतीय राजस्व सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें 55 धिंग और 56 रुपहीहाट के लिए टी. रामालिंगम, 57 कलियाबोर और 58 सामगुङी के लिए अशोक चरण तथा 59 बड़मपुर, 60 नगांव- बटद्रवा और 61 रोहा (अनुसूचित जाति) के लिए उंडे योगेश पांडुराम शामिल हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जी. शिवकुमार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सभी पर्यवेक्षक पहले ही नगांव पहुंच चुके हैं और वृहस्पतिवार को जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में भाग लिया। जिला उपायुक्त देवाशीष शर्मा ने अपने कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उनका स्वागत किया और जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

पर्यवेक्षकों ने विभिन्न स्थानों, मतदान केंद्रों और चुनावी प्रकोष्ठों का निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें