चुनावी हिंसा के खिलाफ नगांव जिला आयुक्त की चेतावनी, शांति बनाए रखने की अपील - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चुनावी हिंसा के खिलाफ नगांव जिला आयुक्त की चेतावनी, शांति बनाए रखने की अपील

 


पूजा माहेश्वरी

नगांव, आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नगांव जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिले भर में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता पहले ही लागू की जा चुकी है। इस महत्वपूर्ण समय में जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने सभी नागरिकों से स्वस्थ लोकतांत्रिक वातावरण बनाए रखने की अपील की है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करना प्रत्येक जागरूक नागरिक और राजनीतिक दल की नैतिक जिम्मेदारी है, ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

विधानसभा चुनाव 2026 के इस लोकतांत्रिक पर्व में जिला आयुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व अत्यंत अहम है। इसलिए किसी भी प्रकार के डर, दबाव या लालच में आए बिना सभी नागरिकों को स्वतंत्र रूप से मतदान करना चाहिए। इसके अलावा, पूरे चुनावी अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है।  जिला आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि कोई असामाजिक तत्व हिंसक गतिविधियों में शामिल होता है या चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ चुनाव आयोग के नियमों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव संबंधी किसी भी अनियमितता की शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर 1077 और 03672-238000 जारी किए हैं। इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से आम लोग किसी भी समय संपर्क कर अपनी शिकायत या जानकारी दे सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें