गुवाहाटी, 15 मार्च 2026 को धर्मनगरी पुष्कर में आयोजित विप्र फाउण्डेशन के 18वें अधिवेशन में सत्र 2026-28 हेतु असम जोन-8 के प्रदेशाध्यक्ष के पद की कमान एक बार पुन: शिक्षिका, कवयित्री तथा कर्मठ समाजसेविका मंजुलता शर्मा को सौंपकर संगठन ने नारी शक्ति के प्रति अपने श्रद्धा भावों की अभिव्यक्ति की है। मंजुलता शर्मा 2022-24 में प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रह चुकी है तथा 2024-26 के कार्यकाल में विप्र फाउण्डेशन की प्रदेशाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रही है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रतन शर्मा ने विप्र फाउण्डेशन के रंगोत्सव कार्यक्रम में वर्तमान कार्यकारिणी ही लगातार एक और कार्यकाल तक बनीं रहे, यह अपेक्षा रखी थी। इसी को संज्ञान में लेते हुए तथा प्रदेशाध्यक्ष के रुप में मंजुलता के सफल कार्यकाल को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें