पढाई के साथ कराटे, अभिनय, नृत्य में अपनी छाप छोड़ने में सक्षम रोहा की बेटी भार्गवी मेधी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पढाई के साथ कराटे, अभिनय, नृत्य में अपनी छाप छोड़ने में सक्षम रोहा की बेटी भार्गवी मेधी



साक्षात्कार:-सोयल खेतान, रोहा


सत्रिया नृत्य में गुणीन उपाधी और कराटे में स्वर्ण सहित कई पदक अर्जन।


लड़कीयां भी किसि से कम नही होती है ईसको चरितार्थ किया है रोहा की बेटी भार्गवी मेधी ने। मन में प्रवल ईच्छा शक्ति और कुछ करने की लगन हो तो असंभव को भी संभव कर सकते है ईसकों कर दिखाया है भार्गवी मेधी ने।

रोहा देवागुडी निवासी सुरजीत मेधी और अनामिका दास मेधी की पुत्री भार्गवी मेधी वर्तमान गुवाहाटी विश्वविद्यालय में हिस्ट्री विषय में एमए की पढाई करने के साथ ही भार्गवी अपने प्रचेष्ठा से पढाई के साथ साथ खेलकूद, नृत्‍य और अभिनय क्षेत्र में भी अलग छाप छोड़ने को सक्षम रही।

भार्गवी मेधी शिशु अनुष्ठान अकनिर कविता घर, असम केंद्रीय समिति (रोहा) में सत्रिया नृत्य का प्रशिक्षण लेने के साथ ही संगीत सत्र के सात वर्षिय पाठ्यक्रम के आधार में सत्रिया नृत्य में विशेष स्थान प्राप्त कर वर्ष 2022-23 में गुणीन उपाधी प्राप्त करने के साथ ही असम सत्र महासभा (परीक्षा परिषद) के सौजन्य एवं मृदंग के सहयोग में अनुष्टित पुर्वरंग महोत्सव 2025 में हिस्सा ले नृत्य रत्न उपाधी प्राप्त की और गुवाहाटी विश्वविद्यालय में प्रथम बार के लिए आयोजित रास महोत्सव में राधा के चरित्र में अभिनय कर द्वितीय श्रेष्ठ गोपी सन्मान प्राप्त करने में सक्षम रही। साथ ही सुरभारती द्वारा कथक नृत्य में स्वर्ण पदक, नगांव महाविद्यालय से वर्ष 2023 और 2025 में श्रेष्ठ नृत्य शिल्पी खिताब अर्जन कर गौरव बढाने के साथ ही भार्गवी ने रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब में प्रशिक्षक पंकज मुदै और नित्य कुमार पातर से कराटे का प्रशिक्षण ले थ्री डन ब्लेक बेल्ट प्राप्त करने के साथ ही वर्ष 2019 में नेपाल में अनुष्टित मयूर कप इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में हिस्सा ले काटा और कोमिटे शाखा में सिल्वर और ब्रौंज पदक हासिल करने के साथ ही राज्यिक स्तरीय कई कराटे प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले स्वर्ण पदक हासिल की और वर्तमान समय में असम राज्यिक कराटे संध के अंतर्गत जज रेफारी है। साथ ही भार्गवी मेधी ने दो बार नौगांव महाविद्यालय युवा महोत्सव को प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2026 में गुवाहाटी विश्वविद्यालय से विश्वविद्यालय सप्ताह में श्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान प्राप्त किया। भार्गवी मेधी खेलकूद, नृत्य, अभिनय के साथ राज्यिक और जिला स्तरीय कुईज प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले पुरस्कार प्राप्त करने में सक्षम रही और आकाशवाणी, नौगांव के युवा तरंग कुईज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें