लखीमपुर में चुनावी तैयारी तेज! प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, 8.43 लाख मतदाता तैयार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में चुनावी तैयारी तेज! प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, 8.43 लाख मतदाता तैयार



लखीमपुर, चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही लखीमपुर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 43 हजार 4 है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन हर स्तर पर मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है।

वहीं, चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रिजाइडिंग ऑफिसर और प्रथम पोलिंग ऑफिसर के लिए कुल 2,593 कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है।

ढकुवाखाना महाविद्यालय में 698, बिहपुरिया महाविद्यालय में 579, नावबैचा कॉलेज में 543 और लखीमपुर बालिका महाविद्यालय में 773 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें