माहेश्वरी सभा का रंगारंग 'होली उत्सव' संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

माहेश्वरी सभा का रंगारंग 'होली उत्सव' संपन्न





गुवाहाटी, माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का होली उत्सव विभित्र रंगारंग कार्यक्रमों के साथ माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में संपन्न हुआ। महिला समिति के संचालन में स्वांग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका संचालन पुष्पा सोनी ने किया विजेता को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि बासु दम्माणी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ चेतन काबरा ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं महेश वंदना करके दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी,मंत्री सुरेन्द्र लाहोटी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) कैलाश कबरा, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के सचिव राजकुमार सोमानी,पूर्वोतर माहेश्वरी महिला समिति की उपाध्यक्ष सीता झंवर, युवा संगठन के अध्यक्ष शिवरतन सोनी, असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दम्मानी,महिला समिति गुवाहाटी की अध्यक्ष वर्षा सोमानी आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी मीमानी ने किया ।मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व सभी पदाधिकारी ने अपना शुभकामना संबोधन दिया। सभा अध्यक्ष द्वारा मायड़ भाषा में अपना संबोधन देते हुए सभी समाज बंधुओं को होली की शुभकामनाएं दीं गई।स्वांग प्रतियोगिता संयोजिका राधिका सोनी ने जानकारी देते हुए कहा,दो समूह में प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें अर्चना कांकानी और राजलक्ष्मी बोरा लढ़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए विजेताओं के नाम की घोषणा कर पुरस्कृत किया।धन्यवाद ज्ञापन सभा के मंत्री सुरेंद्र लाहोटी ने दिया।

होली उत्सव के द्वितीय चरण सांस्कृतिक संध्या का संचालन वंदना बिहानी व् रेखा दम्माणी ने किया। इस चरण में समाज के बच्चों व महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक लोकगीत नृत्य के अलावा स्थानीय लोकगीत एवं विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में होलिका नाटिका के अलावा खाटू नरेश श्याम बाबा की नाटिका आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम संयोजक बनवारी लाल बिड़ला, राजेश सोनी तथा सह संयोजक जीतू राठी थे। अंत में सभी समाज परिवार द्वारा सामुहिक प्रीति भोज का आनंद लिया।

आयोजन को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें