लायंस जिला 322जी के जिलापाल, जिलापाल (प्रथम) तथा द्वितीय के लिए नामांकन दाखिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

लायंस जिला 322जी के जिलापाल, जिलापाल (प्रथम) तथा द्वितीय के लिए नामांकन दाखिल



गुवाहाटी, लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के अंतर्गत लायंस जिला 322 जी के आगामी सत्र 2026-27 के जिलापाल, जिलापाल (प्रथम) तथा जिलापाल (द्वितीय) पद हेतु नामांकन दाखिल किया गया। आगामी सत्र 2026-27 लायंस जिला 322 जी के जिलापाल के लिए मनोज भजनका, जिलापाल (प्रथम) के लिए राजेश अग्रवाल तथा जिलापाल (द्वितीय) के लिए सुजीत बखरेडिया ने अपने-अपने नामांकन चुनाव अधिकारी श्रीमती राधा अग्रवाल को दाखिल किया। नामांकन दाखिल के समय सभी प्रत्याशियों के साथ  lions क्लब के 10 पूर्व जिलापाल मौजूद थे। इनमें एमपी अग्रवाल, एमएल अग्रवाल, सुधीर चौधरी, सीमा गोयनका, अमर बरुआ, डीपी बजाज, एलएन अग्रवाल, एस एस हरलालका, आर के मोर शामिल थे। इस संदर्भ में लायंस गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी संजय संथोलिया ने बताया कि लायंस जिला 322जी के इन तीनों प्रतिष्ठित पदों के लिए लायंस जिला के अंतर्गत विभिन्न क्लबो द्वारा इन तीनों प्रत्याशियों को समर्थन दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तीनों प्रत्याशी पिछले लंबे समय से लायंस क्लब से जुड़े हुए हैं एवं सक्रिय: रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज नामांकन दाखिल करते समय लायंस जिला 322जी के अंतर्गत विभिन्न क्लबो के डेढ़ सौ से अधिक सदस्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिलापाल का औपचारिक कार्यकाल एक वर्ष की अवधि का होता है तथा प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई से नवनिर्वाचित जिलापाल सहित जिलापाल प्रथम व द्वितीय अपना अपना कार्यभार संभालते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें