प्रवासी प्रभारी नागेन्द्र शर्मा ने ली गोरेश्वर भाजपा चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रवासी प्रभारी नागेन्द्र शर्मा ने ली गोरेश्वर भाजपा चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक



सेंकी अग्रवाल 

गोरेश्वर। नव गठित गोरेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोरेश्वर विधानसभा अंतर्गत सुकलाई सेरफांग मंडल भाजपा के कार्यालय में विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की एक महोत्पूर्ण बैठक आयोजित हुई। भाजपा गोरेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सेस प्रसाद लुइटेल की अध्यक्षता में हुई । जिला के महामंत्री व बीटीसी के कार्यकारी सदस्य लखी दास ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगो की बीच लेकर जाना है और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करे। इस बैठक में भाजपा तामूलपुर जिले के महामंत्री व बीटीसी के कार्यकारी सदस्य लखी दास के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता मानस सरनिया,विधानसभा संयोजक रमेन दास,विधानसभा प्रभारी वासुदेव उपाध्याय,साथ ही करण छेत्री,बापन दास, के साथ ही तामुलपुर जिला व गोरेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें