माहेश्वरी महिला समिति ने गणगौर का सिंजारा आयोजित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी महिला समिति ने गणगौर का सिंजारा आयोजित किया



गुवाहाटी, माहेश्वरी महिला समिति ने छत्रीबाडी स्थित आसाम माहेश्वरी भवन में गणगौर का सिंजारा कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजिका रिंकू काबरा एवं सीमा सोनी द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज सारडा, पूर्वोत्तर उपाध्यक्ष श्रीमती सीता झंवर,अध्यक्ष बर्षा सोमानी एवं सचिव पुष्पा सोनी को मंचासीन कर दीप प्रज्वलन, पूजन एवं वंदना के साथ किया गया।

इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ सदस्याये श्रीमती संतोष मूंदड़ा एवं श्रीमती यशोदा लाहोटी का सम्मान किया गया। संयोजिका पार्वती बिड़ला ने कार्यक्रम की जानकारी दी। अध्यक्ष वर्षा सोमानी ने स्वागत उद्बोधन दिया, मुख्य अतिथि सरोज सारडा एवं पूर्वोत्तर उपाध्यक्ष सीता झंवर ने शुभकामनाएँ दीं तथा सचिव पुष्पा सोनी ने आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि ने समिति के एक सफल सत्र के समापन पर अध्यक्ष व सचिव को सुंदर उपहार देकर प्रोत्साहित किया तथा समिति के प्रति उनकी निष्ठा व पूर्ण समर्पण भाव की प्रशंसा की। 

कार्यक्रम में “कॉमेडी रील बनाओ प्रतियोगिता” आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान सुमित्रा काबरा एवं शकुंतला मिमानी तथा द्वितीय स्थान सोनिया सारडा एवं मीनाक्षी दमानी ने प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में श्रीमती स्वाति चौधरी एवं श्रीमती पायल अग्रवाल जैन उपस्थित रहीं, जिनका सम्मान किया गया।

“रेट्रो एवं मेट्रो” थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की बहनों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुतियाँ दी गईं, गणगौर के गीत गाए — जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें