पूजा माहेश्वरी
नगांव, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न भू-राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के लिए नगांव जिला प्रशासन ने सक्रिय कदम उठाए हैं। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, इस विषय से संबंधित किसी भी शिकायत को फोन के माध्यम से दर्ज कराने हेतु नगांव जिला प्रशासन की ओर से एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 1077 नंबर पर नगांव जिले के लोग एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगांव जिले के आयुक्त देवाशीष शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने रसोई गैस के अवैध उपयोग और जमाखोरी के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें