पूजा माहेश्वरी
नगांव, असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला आयुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिले के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्रों—55 नं. धिंग, 56 नं. रुपहीहाट, 57 नं. कलियाबोर, 58 नं. सामगुड़ी, 59 नं. बड़हमपुर, 60 नं. नगांव-बटद्रवा और 61 नं. रहा (अनुसूचित जाति)—के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने की। यह प्रक्रिया जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी में कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से संपन्न की गई, ताकि वोटिंग मशीनों के वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह संदेहमुक्त रहे। कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी शेखरन फुकन और अतिरिक्त सहायक आयुक्त तेजस अग्निहोत्री सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें