पूजा माहेश्वरी
नगांव, राजस्थानी युवक संघ, नगांव द्वारा होली के पावन अवसर पर होली प्रीति सम्मेलन का भव्य एवं रंगारंग आयोजन बुधवार को सायं 7.30 बजे से सेठ मेघराज अग्रवाल स्मृति भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष झूमरमल दूगड़ के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए होली के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिंपल झंवर द्वारा प्रस्तुत मंगलमय श्री गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात संघ की महिला समिति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए “सेव वाटर” विषय पर एक सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में काव्या बिहानी द्वारा राजस्थानी संस्कृति पर आधारित मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया।इसके साथ ही युवती विभाग की सदस्याओं द्वारा मारवाड़ी परंपरा पर आधारित नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
असमिया संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए डिंपल झंवर द्वारा आकर्षक बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं बच्चों द्वारा चंद्रयान-3 की उपलब्धि को दर्शाने वाला एक अनूठा नृत्य एवं अभिनय भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। होली के उल्लास के बीच शंकर वर्मा एंड टीम द्वारा प्रस्तुत चंग का धमाल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा और पूरे सभागार को होली के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मध्य महिला विभाग की पूनम बागड़ियां एवं सविता अजीतसरिया द्वारा होली पर्व से जुड़े रोचक प्रश्न-उत्तर उपस्थित सदस्यों से पूछे गए, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। महिला एवं युवती विभाग की सदस्याओं तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हेमा झंवर, निशा किल्ला, मानसी बजाज, डिंपल शर्मा, दिव्य वर्मा, नीतू सोलंकी, शिल्पा भारतीय, श्वेता ढाढ़रीया, काजल अजीतसरिया, दीपिका अग्रवाला, जीता रातसूरिया, पायल दूगड़, विनीता अग्रवाल, साक्षी सेठिया, नेहा अग्रवाल, कनक सोलंकी, गीतिका अग्रवाल, भाविका झंवर, लक्ष्य कोठारी, लव्य ढाढ़रीया, प्रख्यात पोद्दार, मयंक खेतान, धैर्य अग्रवाल, लक्ष्य सिंधी, मुकेश पेड़ीवाल, कनक मोर, कार्तिक मोर तथा बच्चों में किशिका गगड़, आयुषी चौधरी, किशा गगड़, बनिका अग्रवाल, समयुक्ता दूगड़ एवं जिगर अग्रवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के दौरान समाज एवं क्षेत्र में सकारात्मक पत्रकारिता के लिए पत्रकार अजित माहेश्वरी, रविंद्र साह, विकास शर्मा, डिंपल शर्मा व युवा पत्रकार पूजा माहेश्वरी को फुलाम गामोछा प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक सचिव महेश भंजनका की कड़ी मेहनत सराहनीय रही। वहीं होली प्रीति सम्मेलन के संयोजक मुकेश पोद्दार ने पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी अपनी देखरेख में निभाई ।
कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के प्रधान सचिव अजीत कोठारी ने किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने होली के इस सांस्कृतिक उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारीयो का अहम योगदान रहा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें