रोहा की बहु नवनीता बोरा ने एपीएससी डाईट प्रवक्ता के तौर उतीर्न हो बढाया गौरव, रोहा आसु ने किया अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा की बहु नवनीता बोरा ने एपीएससी डाईट प्रवक्ता के तौर उतीर्न हो बढाया गौरव, रोहा आसु ने किया अभिनंदन



सोयल खेतान, रोहा


रोहा की बहु लखीमपुर की बेटी नवनीता बोरा ने एपीएससी डाईट प्रवक्ता के तौर पर उत्तीर्ण हो गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है। मन में प्रवल ईच्छा और कुछ करने की चाह हो तो मनुष्य कुछ कर सकता है ईसिको चरितार्थ किया रोहा की बहु और लखीमपुर की बेटी नवनीता बोरा ने। नवनीता बोरा ने हाल ही में घोषित एपीएससी द्वारा अनुष्टित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (डाईट) प्रवक्ता परिक्षा परिणाम में डाईट प्रवक्ता के तौर उतीर्न हो रोहा,लखीमपुर सहित दो परिवारों का गौरव बढाने में सक्षम रही। नवनीता के ईस कृतित्व को लेकर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही अखिल असम आसु की रोहा इकाई के अध्यक्ष संजय कुमार काकोति सहित एक आसु प्रतिनिधि दल नवनीता बोरा के घर उपस्थित हो एक फुलाम गमछा उढाकर अभिनंदन कर बधाईयां दी।नवनीता बोरा ने पत्रकारों के समक्ष अपने ईस कृतित्व के लिए अपने ससुराल, पीहर वालों द्वारा दिए गये सहयोग और डॉ हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन राज्य सरकार की भरपुर प्रशंसा करते हुवे धन्यवाद देते हुवे कहा की डाईट प्रवक्ता मेरा सपना था जो आज पुरा हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें