गुवाहाटी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई गुवाहाटी बिज वूमेन, जेसीआई प्रिंसेस, जेसीआई एंजिल्स, जेसीआई हुनर, जेसीआई पायनियर तथा जेसीआई गुवाहाटी पाथ फाइंडर ने संयुक्त रूप से एक विशेष कार्यक्रम का उजान बाज़ार स्थित वैली व्यू पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वॉकाथॉन से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों के लिए योग और ज़ुम्बा सत्र का आयोजन किया गया। ज़ुम्बा और योग सत्र का संचालन दीप्ति सोनी द्वारा किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर ज़ोन की जॉन कोऑर्डिनेटर लेडी सोनिया सारडा, जोन सेक्रेटरी पूजा जैन और मानवी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता हिम्मतसिंघका भी शामिल हुईं। जिन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और उपयोगी टिप्स साझा कीं। सभी चैप्टर्स के सदस्यों के सक्रिय सहयोग और उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें