हरि ओम स्माइल ने मालीगांव गौशाला में गौ सेवा हवन और लंगर प्रसाद का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हरि ओम स्माइल ने मालीगांव गौशाला में गौ सेवा हवन और लंगर प्रसाद का आयोजन किया



गुवाहाटी, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था ‘हरी ओम स्माइल्स’ द्वारा माली गांव गौशाला में गौ सेवा, हवन और लंगर प्रसाद सेवा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत गौशाला में रहने वाली गायों की सेवा के साथ-साथ वहां दिन-रात उनकी देखभाल करने वाले ग्वालों के लिए लंगर प्रसाद सेवा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम दोपहर लगभग 1:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें गौ सेवा, हवन और सवामणी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से गायों को रोटी और हरी घास खिलाकर गौ सेवा की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य गौशाला में कार्यरत ग्वालों के प्रति सम्मान प्रकट करना और समाज में सेवा एवं करुणा की भावना को बढ़ावा देना था। हरि ओम स्माइल  की आध्यात्मिक प्रेरणा से यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रीति, सविता , विनिता , शिल्पा, निशा, शकुंतला, शुभा, पिनाक्षी , ममता सोढ़ानी, प्रिया और विनिता  सहित कई लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। आयोजन के अंत में सभी के लिए लंगर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें