ईद-उल-फितर से पहले लखीमपुर में अहम बैठक, प्रशासन ने की शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ईद-उल-फितर से पहले लखीमपुर में अहम बैठक, प्रशासन ने की शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील



लखीमपुर, आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनज़र लखीमपुर जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव ने की, जिसमें जिला के जागरूक मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ-साथ उत्तर लखीमपुर के विभिन्न मस्जिद प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रशासन ने सभी से अपील की कि ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाया जाए।

जिला प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी सहयोग बनाए रखने और जिले में शांति एवं व्यवस्था कायम रखने की भी अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें