विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी द्वारा माता की चौकी एवं कन्या पूजन का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी द्वारा माता की चौकी एवं कन्या पूजन का भव्य आयोजन



विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी द्वारा श्री परशुराम सेवासदन में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ माता की चौकी एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विप्र फाउण्डेशन की प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा, गुवाहाटी चैप्टर अध्यक्ष शिवकुमार पारीक,जोनल संगठन महामंत्री अमित पारीक, कोषाध्यक्ष राकेश भातरा, सलाहकार संतोष शर्मा, अध्यक्ष विनीता रिणवाँ, प्रात:खबर के संपादक चंद्रप्रकाश शर्मा, अनिल रिणवाँ, सुरेंद्र शर्मा, रोहित खंडेलवाल, सुभाष पारीक, अमित रिणवाँ, उपाध्यक्ष सुषमा सोती, कोषाध्यक्ष जया पारीक, पूनम सोती, मंजु पारीक, बबीता शर्मा, आरती शर्मा, रंजना पारीक, किरण मंगलहारा, पूनम पारीक, सरिता स्वामी, पुष्पा शर्मा तथा बहुत से सदस्य-सदस्याएँ उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत माँ की चौकी एवं भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें भक्तगण भक्ति में सराबोर नजर आए। पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। भजनों की मधुर सरिता मनमोहन शर्मा, संतोष शर्मा, मंजुलता शर्मा, मंजु पारीक, पूनम पारीक, सुभाष पारीक, पवन जाखल, बबीता सिंघल, जया भातरा, सुनीता बागड़ा आदि ने बढायी।

कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी बालिकाओं को माँ का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया। कन्याओं के चरण पूजन कर उन्हें भोजन कराकर उपहार प्रदान किया गया।सभी श्रद्धालुओं ने धर्म और परंपरा के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज में नारी सम्मान, संस्कृति संरक्षण और धार्मिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम संयोजिकाएँ सुनीता बागड़ा, जया भातरा तथा सोनिया शर्मा ने बहुत सुव्यवस्थित तैयारियाँ कीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें