शिवसागर से पवन केजडीवाल असम विधानसभा आम चुनाव 2026 के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) मनजीत सिंह आज शिवसागर जिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लिया।बैठक में विशेष पर्यवेक्षक ने शिवसागर और चराईदेव जिलों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की गई समग्र तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस समीक्षा बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिवसागर जिले के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक टी. एल. रेड्डी (आईएएस), व्यय पर्यवेक्षक बी. ब्रह्म विद्या (आईआरएस) तथा पुलिस पर्यवेक्षक प्रशांत वर्मा (आईपीएस) भी उपस्थित रहे।इसके अलावा शिवसागर और चराईदेव जिलों के जिला आयुक्त मृदुल यादव और नेहा यादव, दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक पापरी चेतिया और सुरजीत सिंह पनेसर, नाजिरा के सह-जिला आयुक्त प्रतिभा मेश्राम, सहायक आयुक्त चंदना जाह्नवी और चुनाव अधिकारी अदिति नेओग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें