गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी ग्रेटर एवं श्री गणेश मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सांस्कृतिक एकता एवं अखंडता का अनुपम संगम को प्रमाणीत करते हुए “रंगोत्सव 2026” का भव्य आयोजन श्री गणेश उद्यान, गणेशगुड़ी में हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में गुवाहाटी ग्रेटर के शाखा अध्यक्ष दीपक पोद्दार, श्री श्री गणेश मंदिर ट्रस्ट के सभापति रंजित बर्मन, पूर्वोतर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतिय अध्यक्ष कैलाश काबरा एवं विशिष्ठ अतिथि दिसपुर के डिप्टी कमीशनर पुलिस मिर्णाल डेका ने दीप प्रज्जवलित करके सभी को होली की शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर वृहत्तर गुवाहाटी दोलोत्सव उद्यापन समिति द्वारा पारंपरिक असमीया होली संगीत की मनमोहक प्रस्तुति करके समी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोकगायक देव शर्मा एवं साथियों ने रंगारंग राजस्थानी चंग धमाल प्रस्तुत करके सभी को होली की मस्ती से सरोवर कर दिया। देर रात तक चले उक्त आयोजन मे असमीया तथा मारवाड़ी समाज के सामंजस्य की छटा कार्यक्रम का विषेश आकर्षण बना रहा। शाखा के कोषाध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि कार्यक्रम मे पूर्वोतर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, मंडल ई के पदाधिकारी सुशील गोयल और निरंजन सिकरीया तथा मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला, महिला शाखा की अध्यक्षा संतोष शर्मा के साथ दोनो शाखाओं के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारी संख्या मे उपस्तिथ सनातनी समाजबंधुओ ने इस रंगोत्सव का भरपूर आनंद उठाया। शाखा सचिव अरविंद सराफ ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने मे विकाश पटवारी, अजय सिंघल, शैलेष अग्रवाल, मनोज लाहोटी का विषेश योगदान रहा। सभी सदस्यों का भरपुर सहयोग रहा।
!->
Home
Unlabelled
गणेश गुड़ी गणेश उद्यान में होली की धूम
गणेश गुड़ी गणेश उद्यान में होली की धूम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें