गुवाहाटी, हर साल की भांति इस साल भी गुवाहाटी की सभी अग्रवाल समाज जिसमें पाँच प्रमुख संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन होली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 1 मार्च 2026, रविवार को अग्रसेन पैलेस, पामोही (गार्चुक के समीप) हर्ष उल्हास से सम्पन्न हुआ। समाज के सभीं लोगों ने इस होली महोत्सव कार्यक्रम का लुफ़्त उठाया।
इस आयोजन में महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, अग्रवाल सभा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष, अग्रवाल युवा परिषद एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शामिल हैं। कार्यक्रम की शुभारंभ श्री गणेश भगवान, माॅ लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन के फोटो के सामने दीप सभी संस्थाओं के पदाधिकारी, विशिष्ट समाज बंधुओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर के हुआ। कार्यक्रम के उद्धघाटन में ट्रस्ट के ट्रस्टी गण, अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा परिषद, महाराज अग्रसेन शिक्षा कोश और अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के पदाधिकारी मौजूद थे।
महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट से कार्यक्रम संयोजक अजय पोद्दार, सह-संयोजक मदन गर्ग, अध्यक्ष मनोज जालान, सचिव सुनील अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विनोद गोयंका, कैलाश लोहिया, रामावतार बुराकिया, अशोक धानुका, प्रदीप भडेच, बिनोद छावछरिया , महेन्द्र मित्तल, राजेन्द्र गुप्ता, बसंत मित्तल, श्याम सुंदर हरलालका, सागर मल बुराकिया, गोविंद खेतान, कमल अग्रवाल, आनंद पोद्दार, गौरव गोयल, समित सराफ, विजय अग्रवाल, बिनोद कयाल,
पवन जाजोदिया, कुणाल जाजोदिया,अशोक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अनिशा अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति लोग उपस्थित थे। करीब 1500 गुवाहाटी वासी हरेक समाज के लोगो ने इस होली महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। खासकर बच्चे और महिलाओं ने बढ़ चरके हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज जलान ने अपने संबोधन से किया।
कार्यक्रम में दिन के समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक कार्निवल फेस्टिवल आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान, सिलीगुड़ी एवं गुवाहाटी से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन प्रस्तुतियाँ दिखाई गई। राजस्थान से कच्छी घोड़ी, रावणहट्टा, लांगा स्वागत गीत, कालबेलिया नृत्य, मैजिक शो, चार्ली चैप्लिन, गोल्डन मिरर मैन, यूनि-साइकिल जोकर, टैटू आर्ट, कैरिकेचर आर्ट, लाइव पॉटरी, बॉन्सी कैसल, बाउंसी, ट्रैम्पोलिन सहित कई आकर्षण काउंटर लगाए गए। महिलाओं के लिए मेहंदी रचना, नेल पेंट एवं टैरो कार्ड रीडिंग की विशेष व्यवस्था की गई। इत्र लगाओ काउंटर, कई कार्टून कलाकार, राजस्थानी पारंपरिक पोशाक पहनो काउंटर पर ने सबको आकर्षित किया।
शाम 6:30 बजे के बाद राजस्थान से आए सोनू जोशी एवं पार्टी म्यूजिक ग्रुप (26 सदस्यीय दल) द्वारा होली धमाल, अग्नि नृत्य, शेखावाटी, हरियाणवी गाने, कृष्ण-राधा लीला एवं फूलों की होली जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दिखाई गई। कोलकाता से आए विशेष नृत्य कलाकार के ग्रुप मोली मुखर्जी भी राजस्थानी गानों में नृत्य सबका मन मोह लिया ।
सभी आगंतुकों, मेहमानों, परिवार के सदस्यों और उनके घरवालों ने राजस्थानी व्यंजनों, कई प्रकार की चाट और हाई टी का भरपूर आनंद उठाया। और स्वरचि रात्रि भोज विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए और लोगों ने भोजन का भरपूर आनंद उठाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक ने सभी संगठन के सदस्यों, ट्रस्टीज, मेहमान, और परिवार के सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद प्रदान किया। कार्यक्रम के आखिरी में सचिव सुनील अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक श्री अजय पोद्दार द्वारा दी गई।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें