बीएमबीबी कॉमर्स कॉलेज का स्थापना दिवस आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बीएमबीबी कॉमर्स कॉलेज का स्थापना दिवस आयोजित

   


    

गुवाहाटी, महानगर के रानी स्थित बीएमबीबी कॉमर्स कॉलेज का स्थापना दिवस कई कार्यो के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज की संस्थापिका कमला मल्ल  बुजरबरुआ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राधेश्याम तिवारी, मॉडर्न इंग्लिश हाई स्कूल की प्राचार्य पूरवी मेधी, कॉलेज के समन्वय देवव्रत शर्मा तथा मुख्य अतिथि के रूप में गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कॉलेज विकास परिषद के प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप फुकन ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सबसे पहले कॉलेज गीत के साथ गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत सम्मान किया गया। सहायक प्रोफेसर जयंतीका गोस्वामी मित्र ने स्वागत भाषण के साथ सभी का अभिनंदन किया। प्राचार्य डॉ राधेश्याम तिवारी तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ प्रदीप फुकन ने अपने-अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर काकोली सेन गुप्ता तथा सहायक प्रोफेसर अपर्ना बैंगानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मॉडर्न इंग्लिश हाई स्कूल तथा बीएमबीबी कॉमर्स कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महान संगीतज्ञ जुबीन गर्ग द्वारा गया गीत मायाबिनी था। जिसे सहायक प्रोफेसर संजीत पाटगिरी  ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बीएमबीबी कॉमर्स कॉलेज और मॉडर्न इंग्लिश हाई स्कूल की संस्थापिका कमला मल्ल बुजरबरुवा का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसका नेतृत्व शाद्दीन शेक ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें