गुवाहाटी, रामनवमी के पावन अवसर पर पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में रामनवमी के अवसर पर एटी रोड स्थित श्री शिव बालाजी बाबोसा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया गया। इस दौरान शाखा की सभी सदस्याओ ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रसाद वितरण किया, जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा गोयल, रश्मि जैन, कार्यक्रम संयोजिका अनीशा अग्रवाल, दीक्षा कुंडलिया, खुशबू मोर, सिया शर्मा के अलावा संतोष धानुका, पिंकी जैन, अंजू भाटी, अनीता बावरी, सरोज जालान, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा, मधु लूनिया आदि सदस्याए उपस्थित थीं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें