लायंस क्लब प्राइड की विशेष कार्यकारी सभा में कई प्रस्ताव ग्रहण किए गए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब प्राइड की विशेष कार्यकारी सभा में कई प्रस्ताव ग्रहण किए गए



गुवाहाटी, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आग बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड की एक महत्वपूर्ण सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने की। बैठक में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सामाजिक कार्यक्रमों तथा आगामी गतिविधियो पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया।


बैठक में निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा उलुबाड़ी एल.पी. स्कूल में विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक वॉटर फिल्टर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही वहां एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस सेवा परियोजना को उत्तम कुमार अग्रवाल तथा सोनिया अग्रवाल द्वारा प्रायोजित किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त क्लब द्वारा मिर्जा क्षेत्र मे भी एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके संयोजक उत्तम कुमार अग्रवाल होंगे। इस पहल का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाना तथा उन्हें लाभान्वित करना है। बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा आगामी अप्रैल माह में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सप्ताह अन्य लायंस क्लबों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़ के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि वे आगामी लायंस डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस, जो अप्रैल माह मे गुवाहाटी मे आयोजित होने जा रही है, मे पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लेंगे। इस अवसर पर जाजोदिया ने सुनिधि अग्रवाल एवं शिल्पा नाहटा को सांस्कृतिक कार्यक्रम “प्राइड संग होली 2026" के सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा उनके प्रयासो की सराहना की।


क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में वंदना बागड़िया, नीरू काबरा तथा कंचन केजरीवाल विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए क्लब की वुमन एम्पावरमेंट चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल के प्रयासो की सराहना की। इस अवसर पर क्लब की सभी महिला सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।


प्रेस विज्ञप्ति में चित्रा भार्तिया ने बताया कि बैठक के पक्षात क्लब के सदस्यों ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच का आनंद भी एक साथ लिया और उसके बाद आयोजित फेलोशिप डिनर मे सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण मे समय व्यतीत किया। अंत में अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का कार्यक्रम मे उनकी सक्रिय सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें