मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विजय गुप्ता को विप्र फाउंडेशन ने दी बधाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विजय गुप्ता को विप्र फाउंडेशन ने दी बधाई

 


                

गुवाहाटी, असम विधानसभा के आगामी 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव में मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विजय गुप्ता को विप्र फाउंडेशन ने उम्मीदवारी प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन गुवाहाटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवकुमार पारीक एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री  अमित पारीक ने फुलाम गमछा पहनाकर उनको बधाई  और विजय प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिवकुमार पारीक ने कहा कि गुवाहाटी की प्रतिष्ठित विधानसभा सीटों में पहली बार किसी हिंदी भाषी उम्मीदवार को टिकट दी गई है। असम में बस रहे हिंदी भाषीयो के लिए यह खुशी की बात है। भाजपा नेतृत्व ने हिंदी भाषीयो के सर्वांगीण विकास के लिए मध्य गुवाहाटी जेसी महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित सीट पर विजय गुप्ता जैसे कद्दावरवर नेता को टिकट देना भविष्य में एक शुभ संकेत देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें